ताजा खबर

निफ्ट पटना का वार्षिक कार्यक्रम ‘स्पेक्ट्रम 2026’ 12 से 14 मार्च तक, फैशन व संस्कृति का होगा संगम

Photo Source : Google

Posted On:Friday, March 6, 2026

पटना न्यूज डेस्क: पटना स्थित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) ने अपने वार्षिक सांस्कृतिक एवं फैशन कार्यक्रम ‘स्पेक्ट्रम 2026’ की तिथियों की घोषणा कर दी है। फैशन, संस्कृति और शिल्प पर आधारित यह तीन दिवसीय आयोजन 12 से 14 मार्च तक मीठापुर स्थित निफ्ट परिसर में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा डिजाइनरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना और बिहार की समृद्ध हस्तशिल्प व हथकरघा परंपरा को बढ़ावा देना है। निफ्ट पटना के निदेशक कर्नल राहुल शर्मा ने बताया कि 12 मार्च को शाम पांच बजे क्राफ्ट बाजार का उद्घाटन होगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी दिन स्पिक मैके के अंतर्गत नियाजी ब्रदर्स की कव्वाली भी प्रस्तुत की जाएगी।

पहले दिन हेरिटेज फैशन वॉक का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बिहार की पारंपरिक संस्कृति और परिधानों को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही पारंपरिक कारीगरों को सम्मानित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के दूसरे दिन 13 मार्च को क्राफ्ट बाजार के साथ वियरेबल आर्ट वॉक, नृत्य नाटिका और बैंड की प्रस्तुतियां होंगी। वहीं 14 मार्च को शाम सात बजे स्पेक्ट्रम फैशन वॉक के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन होगा। समापन समारोह में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि होंगे और इसी दिन मिस्टर एंड मिस स्पेक्ट्रम प्रतियोगिता के साथ पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.